Nirman Shramik Kalyan Yojana 2025: निर्माण श्रमिक कल्याण योजना, जिसे NSKY Scholarship के नाम से भी जाना जाता है। श्रम एवं ईएसआई विभाग द्वारा ओडिशा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सहयोग से शुरू की गई एक पहल है। यह योजना Odisha Building and Other Construction Workers Welfare Board (OBOCWWB) के माध्यम से लागू की जाती है। यह ओडिशा में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6 से व्यावसायिक डिग्री तक शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसमें आर्थिक सहायता से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है।
निर्माण श्रमिक कल्याण योजना 2025 अवलोकन
योजना का नाम | निर्माण श्रमिक कल्याण योजना (Odisha BOCW Welfare Scheme) |
लाभार्थी | ओडिशा के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे |
पात्रता | ओडिशा निवासी माता-पिता को 1 वर्ष से अधिक बीओसी में पंजीकृत कर्मचारी होना चाहिए |
शिक्षा स्तर | कक्षा 6 से व्यावसायिक डिग्री |
प्रति परिवार | अधिकतम 2 बच्चे |
न्यूनतम उपस्थिति | 50% आवश्यक |
जाति श्रेणियाँ | सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | bocboard.labdirodisha.gov.in |
Nirmana Shramika Odisha Objectives
निर्माण श्रमिक कल्याण योजना के कई उद्देश्य हैं जो निर्माण श्रमिकों के कल्याण पर केंद्रित हैं:
- वित्तीय सहायता: आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने वाले श्रमिकों को, विशेष रूप से स्वास्थ्य संकट, दुर्घटनाओं या वृद्धावस्था के दौरान, वित्तीय सहायता प्रदान करना। Nirman Shramik card list के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि पात्र लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके।
- स्वास्थ्य बीमा और चिकित्सा सहायता: यह सुनिश्चित करना कि निर्माण श्रमिकों को कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं के लिए कवरेज सहित स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा उपचार की सुविधा प्राप्त हो।
- बच्चों के लिए शैक्षिक सहायता: निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शैक्षिक सहायता प्रदान करना, जिससे उन्हें बिना किसी वित्तीय बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिल सके।
- सामाजिक सुरक्षा: पेंशन और बीमा जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करना, जिससे श्रमिकों की उनके बाद के वर्षों में वित्तीय स्वतंत्रता सुनिश्चित हो सके।
- सुरक्षा और कल्याण उपाय: श्रमिकों को दुर्घटनाओं, चोटों और असुरक्षित कार्य स्थितियों से बचाने के लिए सुरक्षा उपायों और नियमों को लागू करना।
निर्माण श्रमिक कल्याण योजना की आवेदन प्रक्रिया – Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship Apply Online
Nirman Shramik Kalyan Yojana Online Registration हेतु निम्नलिखित प्रक्रिया है:
- पोर्टल (Nirman Shramik Portal) पर पंजीकरण: आधिकारिक वेबसाइट bocboard.labdirodisha.gov.in पर जाएं तथा Aadhaar नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन (Shramik Kalyan Portal Registration) करें।
- लॉगिन (Nirman Shramik Login): पंजीकरण करने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें।
- योजना का चयन करें: फिर सूची से Yojana “(NSKY)” को चुनें।
- आवेदन फॉर्म भरें: अब व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी, बैंक खाता विवरण, माता/पिता का विवरण भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें: मांगे गए सभी दस्तावेजो को अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें: अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें। Nirman Shramik Tracking सुविधा के माध्यम से आवेदन की स्थिति को ट्रैक भी कर सकते हैं।
Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship Documents Required
Nirman Shramik Kalyan Yojana Odisha Scholarship प्राप्ति के लिए निम्न आवश्यक दस्तावेज़ हैं:
- छात्र का आधार कार्ड
- माता-पिता का पंजीकृत श्रमिक आधार और बीओसी कार्यकर्ता आईडी
- निवास और उपस्थिति प्रमाण पत्र
- पिछली परीक्षा की मार्कशीट
- कॉलेज/स्कूल आईडी
- पंजीकृत श्रमिक का बैंक पासबुक
- जाति/आय/विकलांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
निर्माण श्रमिक कल्याण योजना सूची – Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship Amount List 2025
Nirman Shramik Kalyan Yojana amount सूची इस प्रकार है:
शिक्षा स्तर | राशि (₹ प्रति वर्ष) | लड़कियों के लिए अतिरिक्त (20%) |
कक्षा 6-7 | ₹2,000 | केवल लड़कियों के लिए |
कक्षा 8 | ₹2,000 | ₹2,400 |
कक्षा 9 | ₹3,000 | ₹3,600 |
कक्षा 10 | ₹4,000 | ₹4,800 |
कक्षा 10 (90% या उससे अधिक अंक – एकमुश्त) | ₹10,000 | ₹12,000 |
कक्षा 11-12 | ₹5,000 | ₹6,000 |
यूजी/पीजी (बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, आदि) | ₹7,000 | ₹8,400 |
प्रोफेशनल (इंजीनियरिंग, मेडिकल) | ₹40,000 | ₹48,000 |
बी.एड/सीटी/नर्सिंग | ₹10,000 | ₹12,000 |
Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship Eligibility Criteria – निर्माण श्रमिक पात्रता मानदंड
Odisha Nirman Shramik Kalyan Yojana Eligibility निम्लिखित हैं:
- श्रमिक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- श्रमिक निर्माण क्षेत्र में कार्यरत हो और भवन निर्माण, सड़क निर्माण, ईंट भट्टे, पत्थर खनन आदि जैसे कार्यों में संलग्न हो।
- आवेदक ओडिशा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता को ओडिशा निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराना होगा। पहचान पत्र प्राप्त करने और लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकरण आवश्यक है।
- श्रमिक संगठित क्षेत्र का स्थायी रोज़गार वाला सदस्य नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले छात्र की अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
- छात्र तथा छात्रा मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय या तकनीकी संस्थान में नियमित छात्र होने चाहिए।
- श्रमिक को पंजीकरण से पहले पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन निर्माण क्षेत्र में कार्यरत होना चाहिए।
निर्माण श्रमिक कल्याण योजना 2025 के लाभ
- श्रमिकों के बच्चों को ₹2,000 से ₹48,000 तक की छात्रवृत्ति।
- गंभीर बीमारियों के लिए ₹1 लाख तक की चिकित्सा सहायता।
- महिला श्रमिकों को ₹10,000 तक मातृत्व लाभ।
- घर निर्माण हेतु ₹1.5 लाख तक की राशि।
- 60 वर्ष के बाद ₹1,000 प्रति माह की पेंशन।
- मृत्यु पर ₹4 लाख, विकलांगता पर ₹2 लाख तक की मदद।
- बेटी की शादी पर ₹25,000 से ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता।
- ₹5,000 तक के औज़ार खरीदने हेतु सहायता।
Nirman Shramik Kalyan Yojana Status Check
निर्माण श्रमिक कल्याण योजना (Nirman Shramik Odisha) का स्टेटस चेक करने हेतु इन स्टेप्स को देखें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Beneficiary Login” पर क्लिक करें। यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- “Application Status” या “Nirman Shramik Application Tracking” विकल्प चुनें।
- फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें।
- योजना का चयन करें। जैसे, शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य सहायता, पेंशन योजना आदि।
- इसके बाद “Check Status” बटन पर क्लिक करें।
- अब आवेदन स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Nirman Shramik Scholarship Last Date 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 है।
आधिकारिक पोर्टल bocboard.labdirodisha.gov.in पर लॉगिन करें। “Download Card” विकल्प पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण नंबर दर्ज कर कार्ड डाउनलोड करें।
ओडिशा लेबर कार्ड निर्माण श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा दिया गया एक पहचान पत्र है। जिससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। इसे आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण या नजदीकी श्रम कार्यालय में फॉर्म भरकर बनवाया जा सकता है।
Shramik Nirman Renewal Status जांचने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करके “Renewal Status” विकल्प पर क्लिक करें।