Ladli Behna Yojana 2025: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1250 की वित्तीय सहायता दी जाती है। जुलाई 2025 में रक्षाबंधन अवसर पर एक बार अतिरिक्त ₹250 “शगुन” के रूप में देकर कुल ₹1,500 की राशि अंतरित की गई थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी घोषणा की है कि दिवाली 2025 के बाद मासिक राशि ₹1,500 कर दी जाएगी। साथ ही इसे चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
यह राशि महिलाओं की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने, बच्चों की शिक्षा, पोषण और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त होगी, जिससे वे अपने परिवार की वित्तीय स्थिति को सुधार सकती हैं। इससे उनके जीवन में बदलाव आएगा और वे समाज में अपनी पहचान बना सकेंगी।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का अवलोकन
योजना का नाम | लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Scheme) |
लॉन्च करने वाला राज्य | मध्यप्रदेश |
लॉन्च तिथि | 5 मार्च 2023 |
लाभार्थी | 23 से 60 वर्ष की महिलाएँ |
आर्थिक सहायता | ₹1250 प्रतिमाह |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधिकारिक पोर्टल | cmladlibahna.mp.gov.in |
Objectives of Mukhyamantri Ladli Behna Yojana
- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
- गरीब और मध्यमवर्गीय महिलाओं को सीधी वित्तीय सहायता प्रदान करना।
- परिवार में महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाना।
- महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा में सुधार करना।
- सामाजिक असमानताओं को कम कर महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलाना।
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की वित्तीय जागरूकता बढ़ाना।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2025 online apply तथा ऑफलाइन अप्लाई दोनों माध्यम में उपलब्ध है। जो निम्नलिखित है:
Ladli Behna Yojana Online Apply
Step 1. आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएँ।
Step 2. “Ladli Behna Yojana form online apply” प्राप्त करें। “आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3. आधार नंबर और समग्र आईडी दर्ज करें।
Step 4. मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
Step 5. आवेदन पूरा करने के बाद रसीद डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
Offline Application
Step 1. ग्राम पंचायत, नगर निगम और वार्ड स्तर पर आवेदन शिविर आयोजित किए जाते हैं।
Step 2. लाभार्थी महिला को आवेदन पत्र भरकर संबंधित शिविर में जमा करना होता है।
Step 3. दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाता है और पात्र महिलाओं की सूची तैयार की जाती है।
Also Read- Kanya Utthan Yojana
CM Ladli Behna Yojana 2025 Eligibility
- लाभार्थी महिला मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- सरकारी सेवा में कार्यरत महिला या आयकरदाता परिवार इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी सक्षम होना आवश्यक है।
- विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएँ भी योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना आवश्यक दस्तावेज़ (Ladli Behna Yojana List Required Documents)
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी (Samagra ID)
- बैंक पासबुक या बैंक खाता विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- मोबाइल नंबर
Chief Minister Ladli Behna Yojana Status Check
Step 1. आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएँ।
Step 2. होमपेज पर “आवेदन की स्थिति देखें” (Check Ladli Behna status) विकल्प चुनें।
Step 3. अपना आधार नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
Step 4. स्क्रीन पर आपका आवेदन स्टेटस और भुगतान की स्थिति दिखाई दे जाएगी।
मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना के लाभ
- आर्थिक सहायता: महिलाओं को हर माह ₹1250 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलती है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी खबरें के अनुसार। यह राशि महिलाओं को अपने रोज़मर्रा के खर्चों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
- आत्मनिर्भरता: महिलाओं को अपने खर्च पूरे करने और छोटे व्यवसाय शुरू करने की सुविधा मिलती है।
- परिवार में सम्मान: महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और परिवार में उनका महत्व बढ़ता है।
- शिक्षा और पोषण में सुधार: राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, पोषण और स्वास्थ्य पर किया जा सकता है।
- गरीबी में कमी: गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधी वित्तीय राहत मिलती है।
- बिचौलियों से मुक्ति: डीबीटी प्रणाली के कारण राशि सीधे लाभार्थी के खाते में पहुँचती है।
Frequently Asked Questions
Q 1. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना तीसरा चरण क्या है?
Ans. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का तीसरा चरण वह चरण है, जिसमें नई पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ा जा रहा है। जिसके तहत मासिक राशि ₹1,250 से बढ़ाकर ₹1,500 करने की तैयारी की जा रही है।
Q 2. Mukhyamantri लाड़ली बहना योजना की क़िस्त कब आएगी? (Ladli Behna Yojana kist kab aayegi?)
Ans. सीएम लाड़ली बहना योजना की किस्त हर महीने की 10 तारीख के आसपास जारी की जाती है।
Q 3. Ladli Behna Yojana last date क्या है?
Ans. योजना की किस्त आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में प्रदान की जाती है। प्रायः 10 तारीख को लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाती है।