Gujarat Bhulekh 2025 – गुजरात भूलेख, Bhu Naksha

Gujarat Bhulekh: गुजरात सरकार ने भूमि अभिलेखों  प्रणाली के प्रबंधन में पारदर्शिता, सुविधा और दक्षता लाने के लिए गुजरात भूलेख (AnyRoR) प्रणाली की शुरुआत की है। इस प्रणाली के माध्यम से नागरिक अब अपनी ज़मीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

‘AnyRoR’ का अर्थ है ‘Any Records of Rights Anywhere in Gujarat’। यह गुजरात सरकार की एक पहल है, जिसके तहत राज्यभर के ग्रामीण और शहरी भूमि अभिलेखों को डिजिटलीकरण किया गया है। इसका उद्देश्य भूमि मालिकों को उनकी भूमि से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना हैI जिसमे शामिल हैं: भू-लेख, भू-नक्शा, खाता संख्या, सर्वे नंबर  इत्यादि। 

गुजरात भूलेख नक्शा (Gujarat Bhulekh Map) ऑनलाइन कैसे देखें?

Gujarat Bhulekh Naksha एक डिजिटल मानचित्र है, जिसमें राज्यभर के सभी गांवों और शहरों की जमीनी जानकारी दर्शाई जाती है। इस नक्शे के माध्यम से नागरिक अपनी भूमि की स्थिति, सीमाएं और अन्य संबंधित जानकारी देख सकते हैं। जो कि निम्नलिखित हैं:

  • वेबसाइट पर जाएं: AnyRoR गुजरात आधिकारिक पोर्टल (official website) पर जाएं।
  • भूमि अभिलेख देखें: “View Land Record” विकल्प पर क्लिक करें।
  • ग्रामीण या शहरी चयन करें: अपनी भूमि के प्रकार के अनुसार “Rural” या “Urban” चुनें।
  • विवरण भरें: जिला, तालुका, गांव, सर्वे नंबर आदि की जानकारी भरें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें: सुरक्षा कोड भरें और “Get Record Detail” पर क्लिक करेंI 

Types of Land Records in Gujarat – गुजरात में भूमि रिकॉर्ड के प्रकार

गुजरात में भूमि (Gujarat Bhulekh) से संबंधित रिकॉर्ड को दो प्रमुख वर्गों में विभाजित किया जाता है: ग्रामीण भूमि रिकॉर्ड और शहरी भूमि रिकॉर्ड। दोनों के भीतर विभिन्न प्रकार के दस्तावेज़ होते हैं जो ज़मीन के स्वामित्व, उपयोग, और कानूनी स्थिति को दर्शाते हैं। जो इस प्रकार हैं:

ग्रामीण भूमि रिकॉर्ड (Rural Land Records)

रिकॉर्ड का नामविवरण
VF-6 (Entry Details)यह रिकॉर्ड म्यूटेशन या प्रविष्टियों का विवरण दर्शाता है
VF-7 (Survey Number Details)भूमि का सर्वे नंबर और संबंधित जानकारी
VF-8A (Khata Details)खाता संख्या और भूमि मालिक का विवरण
135-D Noticeभूमि रिकॉर्ड में हुए परिवर्तनों के लिए जारी नोटिस
7/12 उतारा (Satbara Utara)भूमि स्वामी का नाम, भूमि का प्रकार, उपयोग, क्षेत्रफल आदि दर्शाता है
8-A रिकॉर्डजमीन के खाता नंबर और वारिसों की जानकारी के लिए

शहरी भूमि रिकॉर्ड (Urban Land Records)

रिकॉर्ड का नामविवरण
संपत्ति कार्ड (Property Card)शहरी संपत्ति का स्वामित्व, क्षेत्रफल और स्थान संबंधित जानकारी  
सर्वे नंबर विवरणप्लॉट या प्रॉपर्टी का यूनिक सर्वे नंबर से जुड़ी जानकारी
135-D नोटिस (Mutation Notice)संपत्ति में बदलाव के लिए जारी आधिकारिक सूचना
नोंध संख्या (Nondh Number)रजिस्ट्रेशन के दौरान जारी अद्वितीय कोड जो संपत्ति से संबंधित जानकारी

अतिरिक्त रिकॉर्ड

  • डिजिटल RoR (Record of Rights): भूमि का डिजिटल रूप से प्रमाणित विवरण।
  • ई-चावड़ी: गांव स्तर पर हुए भूमि लेन-देन और परिवर्तनों का रिकॉर्ड।
  • भू-नक्शा (Bhu Naksha gujarat): ज़मीन का डिजिटल नक्शा और सीमाएं।

Gujarat Bhulekh के लिए आवश्यक दस्तावेज़

Bhulekh GJ रिकॉर्ड प्राप्त करने या अपडेट कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं:

  1. 7/12 उतारा देखने या निकालने के लिए आवश्यक दस्तावेज़: सर्वे नंबर- खाता नंबर- ज़मीन मालिक का नामI
  2. VF-6,  VF-7, VF-8A रिकॉर्ड हेतु: आधार कार्ड, ज़मीन का खसरा या सर्वे नंबरI
  3. 135-D नोटिस (भूमि म्यूटेशन): विक्रय पत्र, वसीयतनामा, विरासत प्रमाण पत्र, नवीन मालिक का पहचान पत्र I
  4. संपत्ति कार्ड प्राप्त करने हेतु: संपत्ति का सर्वे नंबर- विक्रय पत्र की कॉपी- पहचान पत्र और निवास प्रमाणI
  5. भूमि की विरासत प्रवेश (उत्तराधिकार): मृत्यु प्रमाण पत्र, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, सभी वारिसों की पहचान कॉपीI
  6. डिजिटल RoR (Record of Rights): खाता संख्या, ज़िला, तालुका, गांव की जानकारी- मोबाइल नंबर (OTP के लिए)I
  7. भू नक्शा (Bhu Naksha Gujarat): सर्वे नंबर- ज़िला, तालुका और गांव की जानकारी।

AnyRor Rural Land Record in Gujarat 2025

AnyRoR Rural Land Record गुजरात ( Bhulekh Gujarat Online) का विवरण एक तालिका के रूप में प्रदर्शित है:

                            श्रेणी                              विवरण
पूरा नामAny Records of Rights Anywhere in Gujarat
आधिकारिक वेबसाइटanyror.gujarat.gov.in
मुख्य सेवाएं (ग्रामीण)VF-6 (एंट्री विवरण), VF-7 (सर्वे नंबर विवरण), VF-8A (खाता विवरण), 135-D नोटिस 
उद्देश्यग्रामीण (एवं शहरी) भूमि अभिलेखों की डिजिटल पहुँच प्रदान करना
उपयोगकर्ता पहुँच प्रकारसार्वजनिक
खोज के आधारजिला, तालुका, गाँव, सर्वे नंबर, खाता संख्या, मालिक का नाम
उपलब्ध अभिलेख7/12 उतारा, 8A खाता, म्यूटेशन रिकॉर्ड, भूमि मालिक की जानकारी
मोबाइल ऐपAndroid के लिए उपलब्ध (आधिकारिक ऐप)
लाभपारदर्शिता, कम त्रुटियाँ, त्वरित सत्यापन, आसान पहुँच
उपलब्ध क्षेत्रग्रामीण एवं शहरी भूमि क्षेत्र
एकीकृत सेवाएंसंपत्ति कार्ड प्रणाली, भू-नक्शा गुजरात, ई-चावड़ी अपडेट से लिंक
लक्षित उपयोगकर्ताज़मीन मालिक, किसान, कानूनी पेशेवर, सरकारी अधिकारी, खरीदार/बिक्रीकर्ता

गुजरात भूलेख 7/12 उतारा (Gujarat Bhulekh 7/12 Utara)

गुजरात में भूमि अभिलेखों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है 7/12 उतारा। यह दस्तावेज़ भूमि के मालिक, क्षेत्रफल, उपयोग, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। यह दस्तावेज़ भूमि लेन-देन, बंटवारे और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में आवश्यक होता है।

भूलेख गुजरात खाता विवरण (Gujarat Bhulekh Khata Details)

खाता विवरण या ‘Khata Details’ में भूमि मालिक के नाम, खाता संख्या, सर्वे नंबर, और भूमि के उपयोग की जानकारी होती है। यह जानकारी भूमि के स्वामित्व और उपयोग की पुष्टि करती है।

गुजरात भूलेख 135-D नोटिस (Gujarat Bhulekh 135-D Notice)

135-D नोटिस एक कानूनी दस्तावेज़ है, जो भूमि अभिलेखों में किसी परिवर्तन या सुधार के लिए जारी किया जाता है। यह नोटिस भूमि मालिकों को सूचित करता है कि उनकी भूमि अभिलेखों में कोई परिवर्तन किया जा रहा है।

भूलेख गुजरात ई-चावड़ी (Bhulekh Gujarat E-Chavdi)

ई-चावड़ी एक डिजिटल रजिस्टर है, जिसमें गांव के भूमि अभिलेखों में हुए परिवर्तनों की मासिक जानकारी होती है। इसका उपयोग भूमि अभिलेखों में हुए परिवर्तनों की ट्रैकिंग के लिए किया जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Gujarat Bhulekh – गुजरात भूलेख में खसरा नंबर (survey number) कैसे पता करें?

bhulekh gj में सर्वे नंबर पता करनरे के लिए निम्न तरीकें हैं:
1. AnyROR गुजरात वेबसाइट पर जाएँ। 
2. ग्रामीण (View Land records – Rural) पर क्लिक करें। 
3. VF 8A चुनें। 
4. आवश्यक जानकारी दर्ज करें। 
5. खसरा नंबर देखें।

गुजरात भूलेख में खसरा नंबर (सर्वे नंबर) क्या है?

गुजरात में खसरा नंबर (सर्वे नंबर) एक कानूनी दस्तावेज है जिससे भूमि के स्वामित्व और सीमांकन का प्रमाण प्राप्त है। जो किसी प्लॉट या भूमि के टुकड़े को दिए गए एक पहचान नंबर है।

Gujarat में भूमि विनाश का मुख्य कारण क्या है?

गुजरात में भूमि विनाश का मुख्य कारणअत्यधिक चराई है। साथ ही, खनन, वनों की कटाई भी जमीनों के  विनाश के कारण हैं।

गुजरात में जमीन सर्वे की जानकारी कैसे प्राप्त करें?

वहां जमीन सर्वे की जानकारी प्राप्त हेतु  AnyRoR गुजरात वेबसाइट पर ऑनलाइन जाँच कर सकते हैं।

Leave a Comment

Updates On WhatsApp