Bhulekh Punjab: भूलेख पंजाब एक डिजिटल प्रणाली है जिसे पंजाब सरकार ने नागरिकों को उनकी भूमि से जुड़ी जानकारी आसान, पारदर्शी और त्वरित रूप में प्रदान करने के लिए शुरू किया है। यह सेवा PLRS (Punjab Land Records Society) के अंतर्गत आती है और इसे Jamabandi Portal के माध्यम से संचालित किया जाता है।
यह ऑनलाइन पोर्टल न केवल ज़मीन की जानकारी जैसे कि Jamabandi, Fard, और Map उपलब्ध कराता है, बल्कि इससे आप घर बैठे Online भूमि रिकॉर्ड की नकल, म्यूटेशन स्टेटस और नक्शा भी देख सकते हैं।
Bhulekh Punjab Online Portal 2025
भूलेख पंजाब एक सरकारी पोर्टल है जिसका उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। अब पंजाब के किसी भी जिले, तहसील, या गांव का भूमि रिकॉर्ड देखने के लिए पटवारी या तहसील ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं हैं।
इस पोर्टल पर आप निम्नलिखित जानकारी देख सकते हैं:
- जमाबंदी (Jamabandi)
- फर्द (Fard)
- Mutation Status
- Bhulekh Punjab Map (भूलेख नक्शा)
- Roznamcha रिपोर्ट
- Registry विवरण
Punjab Bhulekh (पंजाब भूलेख) ऑनलाइन कैसे देखें
पंजाब सरकार ने भूमि रिकॉर्ड को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए Punjab Land Records (PLRS) पोर्टल शुरू किया है। अब घर बैठे ही अपने ज़मीन से जुड़ी जानकारी जैसे जमाबंदी, फर्द, नक्शा (map) आदि ऑनलाइन देख सकते हैं। यहाँ बताया गया है कि भूलेख पंजाब ऑनलाइन कैसे देखें:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://jamabandi.punjab.gov.in
Jamabandi विकल्प चुनें
होमपेज पर “Jamabandi” टैब पर क्लिक करें।
अपनी ज़मीन की जानकारी दर्ज करें
अब अपनी ज़मीन की आवश्यक जानकारी भरें, जैसे: मालिक का नाम, खेवट नंबर, खसरा नंबर, खतौनी नंबर तथा म्युटेशन सँख्या (Mutation Number)I
जिला, तहसील और गाँव चुनें
इसके बाद, District (जिला), Tehsil (तहसील) एवं Village (गांव) का नाम चुनें। फिर Captcha भरें और “View Report” पर क्लिक करें।
भूलेख रिपोर्ट देखें या डाउनलोड करें
अब आपकी ज़मीन की जमाबंदी रिपोर्ट या फर्द स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट करा सकते हैं।
Punjab Land Record Society (PLRS) क्या है
PLRS Jamabandi Portal पंजाब राज्य की भूमि का डिजिटल रिकॉर्ड रखने वाला पोर्टल है। यह पोर्टल विशेष रूप से पंजाब के किसानों, ज़मीन मालिकों, खरीदारों, और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए बनाया गया है ताकि वे ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़, जैसे कि जमाबंदी, फर्द, नक्शा, mutation, registry details आदि, आसानी से प्राप्त कर सकें।
भूलेख पंजाब के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required for Bhulekh Punjab Services)
यदि आप भूलेख पंजाब यानी जमीन से संबंधित दस्तावेज़ों की जानकारी ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो सामान्यतः किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन यदि आप भूमि रिकॉर्ड में सुधार, नामांतरण (Mutation), या फर्द प्राप्त करने जैसी सेवाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है। जो निम्नलिखित हैं:
भूमि के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज़
- पुराना जमाबंदी रिकॉर्ड
- Registry / Sale Deed (बिक्री विलेख)
- Intkal (Mutation) की कॉपी
पहचान पत्र (ID Proof)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर ID
- ड्राइविंग लाइसेंस (कभी-कभी)
पते का प्रमाण (Address Proof)
- बिजली या पानी का बिल
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड (पते सहित)
उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र (अगर वारिस के रूप में आवेदन कर रहे हैं)
- मृत्यु प्रमाण पत्र (पूर्व स्वामी का)
- उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र या Family Tree
Mutation के लिए अतिरिक्त दस्तावेज़
- स्टांप पेपर पर शपथ पत्र
- स्थानीय पंचायत या तहसीलदार द्वारा सत्यापित रिपोर्ट
- शुल्क रसीद (यदि कोई फीस दी गई हो)
Punjab Bhulekh Jamabandi Portal की मुख्य विशेषताएं

- भूलेख पंजाब ऑनलाइन (Bhulekh Punjab Online): पंजाब राज्य की किसी भी ज़मीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन देखा जा सकता है, जैसे कि जमाबंदी, फर्द, Mutation आदि।
- भूलेख पंजाब नक्शा (Bhulekh Punjab Map): पोर्टल पर जाकर किसी भी गांव, खेत, या ज़मीन का नक्शा ऑनलाइन देखा जा सकता है।
- जमाबंदी पंजाब (Punjab Jamabandi): इसमें ज़मीन के मालिकाना हक की जानकारी होती हैI जिसमे शामिल हैं, खेवट नंबर, खसरा नंबर, रकबा आदि।
- पंजाब फर्द (Punjab Fard): फर्द एक कानूनी दस्तावेज़ होता है, जो ज़मीन पर आपके अधिकार की पुष्टि करता है। इसे रजिस्ट्री या बैंक लोन के लिए उपयोग किया जाता है।
- Mutation/Intkal Status Check: अगर आपने हाल ही में ज़मीन खरीदी है, तो आप यह देख सकते हैं कि उसका Mutation हुआ है या नहीं।
- Registry Details: किसी भी ज़मीन की रजिस्ट्री की जानकारी निकाली जा सकती है।
- Roznamcha Report: राजस्व विभाग की दैनिक प्रविष्टियाँ भी पोर्टल पर उपलब्ध होती हैं।
- PLRS Mobile App: आप इन सभी सेवाओं का लाभ मोबाइल एप्लिकेशन के ज़रिए भी ले सकते हैं।
भूलेख पंजाब के लाभ (Benefits of Bhulekh Punjab)
लाभ | विवरण |
घर बैठे सुविधा | कहीं भी, कभी भी भूमि रिकॉर्ड देखें |
भ्रष्टाचार में कमी | अब पटवारी के बिना ही जानकारी प्राप्त |
समय की बचत | ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ते |
लीगल वैलिडेशन | लोन, रजिस्ट्री के लिए वैध दस्तावेज़ |
डिजिटल नक्शा उपलब्ध | प्लॉट सीमाएं और खेत की स्थिति ऑनलाइन देखें |
सामान्य तौर से पूछे जाने वाले प्रश्न :
हाँ, आप Bhulekh Portal से फ्री में ज़मीन की जानकारी देख सकते हैं।
आप पिछले कई सालों की जमाबंदी और फर्द देख सकते हैंI विकल्प में साल चुन सकते हैं।
जी हाँ, आप Punjab Map को PDF या प्रिंट के रूप में सेव कर सकते हैं।