Bhulekh Odisha Village Map 2025 – भूलेख ओडिशा नक्शा देखें Bhu Naksha Odisha

Bhulekh Odisha Map: ओडिशा सरकार ने भूमि रिकॉर्ड्स के प्रबंधन को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए भूलेख ओडिशा पोर्टल की शुरुआत की है। यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नागरिकों को भूमि से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जैसे रिकॉर्ड ऑफ राइट्स (RoR), भू-नक्शा, खतियान, गाँव नक्शा और म्यूटेशन स्टेटस ऑनलाइन उपलब्ध कराता है।

Bhulekh Odisha RoR (भूलेख ओडिशा RoR देखें)

Bhulekh Odisha RoR (भूलेख ओडिशा RoR देखें)

भूलेख ओडिशा पोर्टल पर RoR (Record of Rights) यानी “अधिकार अभिलेख” देखना बहुत ही आसान है। यह दस्तावेज़ जमीन के मालिकाना हक, भूमि के प्रकार, और अन्य कानूनी जानकारी का प्रमाण होता है। यहाँ क्रमशः प्रक्रिया दी गई है जिससे Odisha Bhulekh Land Record ऑनलाइन देखा जा सकता है:

Bhu Naksha Odisha की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

ओडिशा भू-नक्शा (Odisha Bhu Naksha) देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (official website) https://bhulekh.ori.nic.in पर जाएं।

स्थान का चयन करें

वेबसाइट खुलते ही सबसे पहले अपना जिला चुनें, फिर तहसील, गाँव और RI सर्कल (RI Circle) का चयन करें।

खोज का तरीका चुनें (Search By)

खतियान नंबर (Khatiyan Number), प्लॉट नंबर (Plot No.) या किरायेदार के नाम (Tanent Name) द्वारा खोजें।

RoR विवरण देखें

संबंधित भूमि रिकॉर्ड्स की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी करा सकते हैं।

भूमि रिकॉर्ड्स की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

यदि भूमि रिकॉर्ड्स में कोई सुधार या म्यूटेशन करना है, तो निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएँ:

  1. आवेदन पत्र भरें: संबंधित तहसील कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करें और आवश्यक विवरण भरें।
  2. दस्तावेज़ संलग्न करें: आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पहचान प्रमाण, भूमि स्वामित्व प्रमाण, और अन्य संबंधित दस्तावेज़ संलग्न करें।
  3. आवेदन प्रस्तुत करें: पूर्ण आवेदन पत्र और दस्तावेज़ संबंधित तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करें।
  4. शुल्क भुगतान करें: आवेदन प्रक्रिया के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  5. प्रसंस्करण: तहसील कार्यालय आपके आवेदन की जांच करेगा और आवश्यक सुधार या म्यूटेशन करेगा।

Bhunaksha Odisha Village Map 2025 कैसे चेक करें?

Odisha BhuNaksha देखने की निम्नलिखित प्रक्रिया हैं:

  • वेबसाइट पर जाएँ:  पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bhunakshaodisha.nic.in पर जाएंI
  • ज़िला चुनें (Select District): साइट खुलते ही एक ड्रॉपडाउन मेनू दिखाई देगा। उसमें से अपने ज़िले का चयन करें (जैसे: Cuttack, Khordha, Balasore आदि)।
  • आवश्यक जानकारी भरें: तहसील, RI Circle, गाँव और Sheet चुनेंI
  • Sheet Number या Halka Map: इन सभी को सिलेक्ट करें ताकि नक्शा लोड हो सके, नक्शा प्रिंट भी किया जा सकता है।
  • प्लॉट नंबर से खोजें (Search by Plot Number): अब नक्शा आपके सामने खुल जाएगा। आप सीधे Plot Number डालकर उस विशेष जमीन का नक्शा (bhulekh odisha plot details map) देख सकते हैं।

ओडिशा भूमि अभिलेखों की जांच के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Bhulekh Odisha)

तहसील भूलेख खतौनी नकल के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

  1. पहचान प्रमाण (Identity Proof): आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस।
  2. पता प्रमाण (Address Proof): राशन कार्ड, बिजली/पानी का बिल, बैंक पासबुक जिसमें पता हो, पासपोर्टI
  3. भूमि से संबंधित दस्तावेज़ (Land Ownership Documents): बिक्री विलेख, पट्टा दस्तावेज़, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, दानपत्रI
  4. प्लॉट नंबर / खाता संख्या / मालिक का नाम: प्लॉट नंबर, खाता संख्या (Khata Number), भूमि मालिक का नामI
  5. उत्तराधिकार प्रमाण (यदि आप वारिस हैं): मृत प्रमाण पत्र, परिवार प्रमाण पत्र, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र।
  6. Bhulekh Odisha Mutation (म्यूटेशन) के लिए आवेदन पत्र और शुल्क रसीद: म्यूटेशन आवेदन पत्र, बिक्री विलेख या उत्तराधिकार प्रमाण, पहचान और पता प्रमाण, शुल्क भुगतान की रसीद।

ओडिशा भूलेख आवेदन शुल्क के प्रमुख प्रावधान

उड़ीसा भूलेख से संबंधित सेवाओं जैसे किप्रिंटिंग शुल्क,कियोस्क ऑपरेटर सेवा शुल्क, स्कैनिंग शुल्क, आदि के लिए सरकार द्वारा कुछ आवेदन शुल्क (Application Fees) निर्धारित किए गए हैं। ये शुल्क सेवा के प्रकार, जमीन की स्थिति, और आवेदन के तरीके (ऑनलाइन या ऑफलाइन) के आधार पर बदल सकते हैं। आईए जानते हैं उड़ीसा के वभिन्न शुल्को के बारे में:

Bhu Naksha Odisha सेवा विवरणशुल्क (₹)
सरकारी शुल्क और उपयोगकर्ता शुल्क₹30
प्रिंटिंग शुल्क₹10
प्रमाणपत्र उत्पादन शुल्क₹10
कियोस्क ऑपरेटर सेवा शुल्क₹8
स्कैनिंग शुल्क₹5
DEGs शुल्क₹2

महत्वपूर्ण नोट्स

  • प्रमाणित प्रति प्राप्त करने में 30 दिन तक का समय लग सकता है।
  • यदि भूमि पर कोई विवाद है या वह सरकारी भूमि है, तो प्रमाणित प्रति जारी नहीं की जाएगी।
  • शुल्क संरचना में परिवर्तन संभव है; नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित तहसील कार्यालय से संपर्क करें।

भूलेख ओडिशा (Bhunaksha Odisha) मोबाइल ऐप

ओडिशा सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए ‘भूलेख उड़ीसा’ का मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक अपने स्मार्टफोन से भूमि रिकॉर्ड्स, भू-नक्शा, और अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

भूलेख ओडिशा मोबाइल ऐप ओडिशा राज्य के नागरिकों के लिए एक सुविधाजनक उपकरण है, जो उन्हें उनके ज़मीन से संबंधित दस्तावेज़ों तक त्वरित पहुँच प्रदान करता है। हालांकि यह ऐप सरकारी आधिकारिक ऐप नहीं है, फिर भी यह भूमि अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करने में सहायक है। किसी भी कानूनी या आधिकारिक उद्देश्य के लिए, संबंधित सरकारी विभाग से पुष्टि करना आवश्यक है।

Benefits of Bhulekh Odisha Portal (भूलेख ओडिशा पोर्टल के लाभ)

भूलेख उड़ीसा पोर्टल के कई लाभ हैं जो इस प्रकार हैं:

  • पारदर्शिता: सरकारी जमीन रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध I
  • समय की बचत: कार्यालय जाने की ज़रूरत नहीं I
  • विवाद में मदद: स्वामित्व प्रमाण मिलने से कानूनी विवादों में सहारा I
  • आसानी से एक्सेस: मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे जानकारी प्राप्त करेंI

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

उड़ीसा में नाम से जमीन कैसे देखें? (How to check land record by name in Odisha?)

अपने नाम से भूमि रिकॉर्ड चेक करने के लिए ओडिशा भूलेख की आधिकारिक साइट पर जाएं, मांगी गयी जानकारी भरें और नक्शा प्राप्त करें।

भूलेख ओडिशा मैप (गांव का नक्शा) कैसे देखें? (How to watch Bhunaksha Odisha Village Map?)

ओडिशा में भूलेख पर गांव का नक्शा देखने हेतु, पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। फिर “View Map” के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद, जिला, तहसील, गांव और आरआई सर्किल चुनें। अब, प्लॉट संख्या और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें। आखिर में, गांव का नक्शा पीडीएफ रुप में दिखेगा, जिसे  डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

Updates On WhatsApp