Bhulekh Jharkhand – भूलेख झारखंड,जानें खतियान, खाता एवं रजिस्टर-II के बारे में

Bhulekh Jharkhand: झारखंड राज्य में भूमि रिकॉर्ड की पारदर्शिता और सुलभता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने झारभूमि पोर्टल (Jharbhoomi) की शुरुआत की है। भूलेख झारखण्ड पोर्टल नागरिकों को भूमि से संबंधित विभिन्न सेवाएं प्रदान करता है, जैसे कि खतियान, भू-नक्शा, रजिस्टर-2, म्यूटेशन, और ऑनलाइन भुगतान। यह पोर्टल झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित किया जाता है, जिसे NIC (National Informatics Centre) ने विकसित किया है।

इस लेख में हम इन सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

झारभूमि पोर्टल का परिचय

झारभूमि पोर्टल (https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in) झारखंड सरकार द्वारा विकसित एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जो नागरिकों को भूमि रिकॉर्ड की जानकारी घर बैठे प्रदान करता है। यह पोर्टल राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से विकसित किया गया है और इसकी मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

  • ऑनलाइन खतियान (Khatiyan): भूमि मालिकों के विवरण की जानकारी।
  • भू-नक्शा (Bhu Naksha): भूमि के सीमांकन और खसरा नंबर की जानकारी।
  • झारभूमि रजिस्टर 2 (Jharbhoomi Register 2): भूमि के स्वामित्व और लेन-देन का रिकॉर्ड।
  • म्यूटेशन (Mutation): स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया।
  • ऑनलाइन भुगतान: भूमि कर (लागान) का ऑनलाइन भुगतान।

ऐसे देखें झारभूमि रजिस्टर 2 (Jharbhoomi Register 2)

भूलेख झारखंड में रजिस्टर-2 भूमि के स्वामित्व और लेन-देन की जानकारी होती है। यह दस्तावेज़ भूमि के इतिहास को दर्शाता है और भूमि विवादों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। झारखंड में रजिस्टर-2 की जानकारी झारभूमि पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है। जिसमे शामिल हैं:

  1.  सबसे पहले झारभूमि पोर्टल पर जाएँ।
  2. View Your Account (अपने खाते की जानकारी देखें) या “अंचल/जिला चुने” जैसे विकल्प पर क्लिक करें।
  3. पहले जिला (District) चुनें, फिर मौजा और हल्का का चयन करें।
  4. उसके बाद खाता संख्या (Account Number), खेसरा संख्या (Plot Number), या मालिक का नाम (Owner Name) के अनुसार खोज सकते हैं।
  5. जानकारी भरने के बाद “Search” या “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
  6. ज़मीन की जानकारी खुलेगी जिसमें नीचे की ओर “रजिस्टर-2 देखें” या “View Register II” का विकल्प मिलेगा।
  7. वहाँ से रजिस्टर-2 दस्तावेज़ को देख सकते हैं, डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

यह भी जाने – Odisha Bhulekh

झारखंड भूलेख रजिस्टर 2 में क्या जानकारी होती है?

  • जमीन मालिक का नाम I
  • खाता व खेसरा संख्या I
  • भूमि का प्रकार I 
  • पिछला स्वामित्व व स्थानांतरण विवरण I
  • राजस्व भुगतान की स्थिति I

Bhulekh Jharkhand में भू-नक्शा और खसरा नंबर देखने की प्रक्रिया

Jharkhand Bhulekh

निम्न प्रक्रिया से Bhulekh Jharkhand Naksha और खसरा नंबर आसानी से देख सकते हैं:

झारभूमि पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले, ​Bhulekh Jharkhand का आधिकारिक झारभूमि पोर्टल खोलें I

खाता और खसरा संख्या दर्ज करें

पोर्टल पर झारखंड लैंड रिकॉर्ड (Jharkhand land record) या “View Your Account” का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद खाता संख्या, खेसरा संख्या, हल्का, और जिला जैसे विवरण भरने होंगे। यदि आपके पास इन विवरणों की जानकारी है, तो उसे भरकर सर्च करें।

jharbhoomi naksha (भू-नक्शा) देखें

खाता और खसरा संख्या डालकर सर्च करने के बाद, भूमि से संबंधित पूरी जानकारी आएगी, जिसमें भू-नक्शा (bhu naksha jharkhand)भी शामिल होगा। इसपे क्लिक करने से भूमि का डिजिटल नक्शा खुल जाएगा, जिसमें भूमि की सीमाएं, खसरा नंबर, खाता नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होंगी।

नक्शे पर जानकारी देखें

Bhulekh Jharkhand में भू-नक्शा के माध्यम से आप अपनी भूमि की स्थिति, क्षेत्रफल और भू-स्वामित्व की जानकारी देख सकते हैं। खसरा नंबर और अन्य विवरण भी स्पष्ट रूप से दिखाए जाते हैं, जिससे आप अपनी भूमि का सही प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैंI यदि आपको भू-नक्शा की आवश्यकता हो, तो इसे पोर्टल से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Bhulekh Jharkhand म्युटेशन (दाखिल ख़ारिज) आवेदन प्रक्रिया (Online & Offline)

ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया (jharbhoomi.nic.in login)

  • आधिकारिक वेबसाइट (jharbhoomi.nic.in mutation)पर जाएं।
  • Mutation Application या “ऑनलाइन आवेदन” विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगी गयी जानकारी भरें। जैसे, खाता संख्या, खेसरा संख्या डालें विक्रेता और क्रेता की जानकारी भरें I
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। जिसमे शामिल हैं, रजिस्ट्री (Sale Deed), पिछला खतियान, पहचान पत्र (Aadhar/ PAN) भूमि कर रसीदI
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान करेंI 
  • आवेदन सबमिट करें और आवेदन संख्या नोट करें।
  • प्रक्रिया के दौरान संबंधित अंचल कार्यालय से सत्यापन होता है।
  • सत्यापन के बाद नया Mutation Order जारी किया जाएगा और भूमि रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो जाएगाI

ऑफलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया

  • संबंधित राजस्व अंचल कार्यालय (Circle Office) में जाएं।
  • म्यूटेशन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
  • फॉर्म को राजस्व कर्मचारी को सौंपें।
  • स्थानीय अधिकारी ज़मीन का निरीक्षण करते हैं।
  • सत्यापन के बाद नामांतरण आदेश जारी होता है।

Bhulekh Jharkhand म्यूटेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

दस्तावेज़ का नाम उद्देश्य
विक्रय पत्र (Sale Deed)स्वामित्व प्रमाण
खतियान/खेसरा नंबरभूमि की पहचान
पहचान पत्र (Aadhar, PAN)खरीदार/विक्रेता की पहचान
भूमि कर भुगतान रसीदप्रमाण कि भूमि पर टैक्स अदा किया गया
वारिस प्रमाण पत्र (यदि विरासत से है)स्वामित्व का प्रमाण

Bhulekh Jharkhand khatiyan क्या है?

Jharkhand Bhulekh के अंतर्गत खतियान एक दस्तावेज़ है जिसमें भूमि के मालिक का नाम, खाता संख्या, खसरा नंबर, भूमि का प्रकार, और अन्य संबंधित जानकारी होती है। यह दस्तावेज़ भूमि के स्वामित्व का प्रमाण होता है। झारखंड में खतियान की जानकारी झारभूमि पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारभूमि पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

झारभूमि पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए, पहले झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट (jharbhoomi nic in)पर जाएं। फिर, वेबसाइट पर “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद,  ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। अंत में, “सबमिट” बटन पर क्लिक करेंI

Bhulekh Jharkhand में म्यूटेशन के बिना क्या समस्याएँ हो सकती हैं?

सरकारी रिकॉर्ड में आप मालिक नहीं माने जाएंगेI भविष्य में जमीन बेचने या विरासत में देने में परेशानी हो सकती हैI मुआवज़ा, बैंक लोन आदि में रुकावट हो सकती हैI

भू नक्शा झारखंड 1932 का क्या महत्व है ?

स्थानीय लोगों को परिभाषित करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने भू नक्शा झारखंड 1932 में किए गए अंतिम भूमि सर्वेक्षण को आधार बनाया था। यह निर्णय आदिवासियों की मांग की पृष्ठभूमि में लिया गया था।

Leave a Comment

Updates On WhatsApp