Namo Laxmi Yojana: गुजरात सरकार द्वारा कन्याओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नमो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत सरकार, सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल के छात्राओं को कुल रु50,000 की राशि प्रदान करेगी। ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर हों।
माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं की कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई पूरी करने के लिए नमो लक्ष्मी योजना लागू की गई।
इस योजना के तहत, कक्षा 9-10 के लिए रु10,000 प्रति वर्ष, (उपस्थिति × 10) के आधार पर रु500 प्रति माह मिलेंगे। शेष 50% कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद D.B.T द्वारा बैंक खाते में आएगा।
कक्षा 11-12 के लिए रु15,000 प्रति वर्ष, (उपस्थिति × 10) के आधार पर रु750 प्रति माह प्राप्त होंगे। शेष 50% कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डी.बी.टी. द्वारा बैंक खाते में आएगा।
नमो लक्ष्मी योजना – Overview
योजना का नाम | नमो लक्ष्मी योजना (Namo Laxmi Yojana) |
शुरू करने वाली सरकार | गुजरात राज्य सरकार |
लॉन्च वर्ष | 2024 (घोषणा बजट 2024-25 में की गई) |
लाभार्थी | 9वीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राएं |
पात्रता | गुजरात के निवासी, सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं |
आर्थिक सहायता राशि | ₹10,000 से ₹15,000 तक प्रतिवर्ष (वर्ग के अनुसार भिन्न) |
योजना का उद्देश्य | कन्याओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें स्कूल में बनाए रखना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
जरूरी दस्तावेज़ | आधार कार्ड, स्कूल प्रमाण पत्र, बैंक खाता, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण |
नमो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करें – Namo Laxmi Yojana Apply
Namo Lakshmi Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मौजूद नहीं हैं। पूर्ण जानकारी के लिए गुजरात के वित्त विभाग (Namo Laxmi Yojana Gujarat official website) की आधिकारिक साइट पर संपर्क कर सकते हैं। इस योजना के लिए छात्राएं, अपने विद्यालय में ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिसकी प्रक्रिया निम्लिखित है:
- आवेदन पत्र प्राप्त करें: अपने स्कूल से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- आवश्यक जानकारी भरें: आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें जैसे, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, कक्षा, स्कूल का नाम, वार्षिक आय, मोबाइल नंबर आदि।
- दस्तावेज़ संलग्न (attach) करें: आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें। उदाहरण के लिए, आधार कार्ड, पिछली कक्षा की मार्कशीट, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर इत्यादि।
- आवेदन पत्र जमा कराएं: सभी दस्तावेज़ों के साथ आवेदन पत्र को अपने विद्यालय प्रशासन में जमा करें।
यह भी पढ़ें- Mahila Samman Yojana
नमो लक्ष्मी योजना के पात्रता मापदंड (Namo Laxmi Yojana Eligibility)
Namo Lakshmi Yojana पात्रता के मापदंड इस प्रकार हैं:
- कन्या गुजरात राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल कन्याएँ उठा सकती हैं।
- Namo Laxmi Yojana amount प्राप्त करने के लिए कन्या 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हो।
- परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
- छात्रा की स्कूल में उपस्थिति निर्धारित सीमा (जैसे 75%) से अधिक होनी चाहिए।
- छात्रा के नाम से बैंक खाता होना अनिवार्य है, जिसमें योजना की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के तहत भेजी जाएगी।
Namo Laxmi Yojana 2025: आवश्यक दस्तावेज
- बालिका की समग्र आईडी
- परिवार की आईडी (Family ID)
- माता-पिता के साथ छात्रा की फोटो
- स्कूल प्रवेश प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
नमो लक्ष्मी योजना के मुख्य उद्देश्य
इस योजना के मुख्य उद्देश्य नीचे तालिका के रूप में प्रस्तुत है:
- किशोरी बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता करना।
- बाल विवाह को रोकना।
- माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता और पहुँच में सुधार।
- बालिकाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाना।
नमो लक्ष्मी योजना के लाभ
- छात्राओं को आर्थिक सहायता मिलेगी जिससे वे पढ़ाई जारी रख सकेंगी।
- कमज़ोर वर्ग की छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- बालिकाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से कम उम्र में विवाह से सुरक्षा।
- छात्राओं की स्कूल में उपस्थिति और परिणामों में सुधार होगा।
- शिक्षा के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण होगा।
सामान्य प्रश्न:
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नहीं है, इस योजना के लिए विद्यालयों में ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
नहीं, यह योजना केवल गुजरात की छात्राओं के लिए है।
गुजरात सरकार द्वारा शुरू की गई एक छात्रवृत्ति योजना है। जिसका उद्देश्य राज्य की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि वे अपनी शिक्षा बिना किसी वित्तीय बाधा के पूरी कर सकें।