Kanya Sumangala Yojana: भारत में उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्याओं के लिए वशेष योजना लागू की है, कन्या सुमंगला योजना। जो कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 01,अप्रैल 2019 को लागू किया गया था। इसके अंतर्गत बालिका के जन्म से स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक उन्हें रु 25,000 की राशि प्रदान की जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भूर्ण हत्या, बाल विवाह,असमान लिंगानुपात जैसी प्रथाओं को रोकना है तथा महिलाओं की शिक्षा और विकास को बढ़ावा देना है। इसके तहत बेटियों को 6 चरणों में कुल राशि प्रदान की जाएगी। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी आगे दी गई है।
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana UP Online Registration
कन्या सुमंगला योजना Online Apply करने के लिए निम्नलिखित कारणों का पालन करें:
- आधकारिक वेबसाइट पर जाएं: पहले MKSYUP के आधिकारिक साइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php पर जाएं। होम पेज पर नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक करें। फिर “में सहमत हूँ” के ऑप्शन पर क्लिक करें और continue करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें: उसके बाद रेगेस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त होगा। उसमे मांगी गई जानकारी जैसे, नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- मोबाइल वेरिफिकेशन करें: मोबाइल वेरिफिकेशन होने के बाद आपका रजिस्ट्रशन हो जाएगा। अब यूजर नाम तथा पासवर्ड की प्राप्ति होगी।
- जरुरी दस्तावेज़ अपलोड करें: जरुरी कागज़ात अपलोड करें।
- सबमिट करें: फॉर्म सबमिट करें और योजना का लाभ उठाएं।
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Eligibility- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पात्रता
MKSYUP हेतु पात्रता मापदंड इस प्रकार हैं:
- लाभार्थी परिवार यूपी राज्य के ही स्थायी सदस्य होने चाहिए तथा निवास प्रमाण पात्र भी हो।
- परिवार की सालाना आय रु3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में केवल दो बच्चियों को ही इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
- परिवार में अधिकतम 2 बच्चें हों।
- यदि किसी महिला के द्वितीय प्रसव में जुड़वा बच्चे हो और तीसरी संतान बेटी हो। ऐसी स्थिति में बच्ची को लाभ प्राप्त होगा।
- महिला के पहले 1 बच्ची हो एवं दूसरे प्रसव में 2 जुड़वा बच्चियों के होने पर भी कन्याएँ लाभान्वित होंगी।
- परिवार में गोद ली गई कन्याओं के विषय में भी 2 बालिकाएं ही लाभार्थी होंगी।
Kanya Sumangala Yojana List of Implementation Level – क्रियान्वयन स्तर
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लिस्ट देखें, तथा अन्य आवश्यक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर 8008330100 और 18001800300 पर संपर्क करें:
श्रेणी | विवरण | राशि |
प्रथम श्रेणी | बालिका के जन्म पर | रु5,000/- एकमुश्त |
द्वितीय श्रेणी | बालिका का एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण होने पर | रु2,000/- एकमुश्त |
तृतीय श्रेणी | बालिका का प्रथम कक्षा में प्रवेश होने पर | रु3,000/- एकमुश्त |
चतुर्थ श्रेणी | बालिका का कक्षा छठीं में प्रवेश होने पर | रु3,000/- एकमुश्त |
पंचम श्रेणी | बालिका का नौवीं कक्षा में प्रवेश होने पर | रु5,000/- एकमुश्त |
षष्टम श्रेणी | ऐसी बालिकाएं जिन्होंने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर ली हो तथा 2 वर्ष या उससे अधिक अवधि के स्नातक अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लिया हो | रु7,000/- एकमुश्त |
कुल राशि | रु25,000/- |
Important Documents for Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana UP (कन्या सुमंगला योजना हेतु मुख्य दस्तावेज़)

MKSYUP हेतु मुख्य दस्तावेज़ में 6 चरण हैं:
1st Stage
- बच्ची की नवीनतम फोटो।
- आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो।
- निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र।
- जन्म प्रमाण पत्र।
2nd Stage
- बालिका की नवीन फोटो।
- आवेदक के साथ बच्ची की संयुक्त फोटो।
- निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र।
- टीकाकरण कार्ड।
3rd Stage
- बेटी की लेटेस्ट फोटो।
- आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो।
- निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र।
- कक्षा 1 के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड की स्कैन की गई प्रति (वैकल्पिक)।
4th Stage
- बालिका की नवीनतम फोटो।
- आवेदक के साथ बच्ची की संयुक्त फोटो।
- निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र।
- कक्षा 6 के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड की स्कैन की गई प्रति (वैकल्पिक)।
5th Stage
- बालिका की नवीनतम फोटो।
- आवेदक के साथ बालिका की संयुक्त फोटो।
- निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र।
- कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड की स्कैन की गई प्रति (वैकल्पिक)।
6th Stage
- बच्ची की नवीनतम फोटो।
- आवेदक के साथ बेटी की संयुक्त फोटो।
- निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र।
- 10वीं/12वीं का प्रमाण पत्र/मार्कशीट।
- संस्था की आईडी।
- डिग्री/डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश शुल्क रसीद।
- आधार कार्ड की स्कैन की गई कॉपी (वैकल्पिक)।
इसके बारे में भी जानें: इसी तरह की अन्य योजना बिहार में भी उपलब्ध है, जिसका नाम है मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
योजना में अपना नाम देखने के लिए, आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। फिर Kanya Sumangala Yojana Online Form भरें। जिनका पंजीकरण हो चुका है, वे लॉग-इन कर सकते हैं। और अपना नाम देख सकते हैं।
लड़कियों की सुरक्षा एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए, यूपी सरकार ने इस योजना की शुरुआत 01 अप्रैल 2019 को की थी। अधिक जानकारी के लिए कन्या सुमंगला योजना pdf भी देख सकते है।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं, बालिका का लेटेस्ट फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र, अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इत्यादि।
आवेदन करने के 3 महीने के अंदर बैंक खाते में लाभान्वित राशि प्रदान की जाती है। आप Kanya Sumangala Yojana Status भी चेक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में बालिकाओं के विकास एवं उत्थान हेतु शुरू की गई योजना है। जिसके अंतर्गत बच्ची के जन्म से स्नातक डिग्री तक यूपी सरकार रु25,000 की राशि मुहैया कराएगी।