Bhulekh UK: उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने नागरिकों को उनके भूमि रिकॉर्ड की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए आधिकारिक पोर्टल “भूलेख उत्तराखंड” लॉन्च किया है।
यह पोर्टल नागरिकों को अपनी भूमि का खसरा, खतौनी, जमाबंदी (ROR), भू-नक्शा और अन्य दस्तावेज़ों तक पहुँच प्रदान करता हैI इसे राज्य के राजस्व बोर्ड द्वारा संचालित है और इसका उद्देश्य भूमि अभिलेखों की पारदर्शिता और सुलभता सुनिश्चित करना है।
Bhulekh UK भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें?

Uttrakhand Bhulekh पर ऑनलाइन रिकॉर्ड (khasra khatauni UK) देखने के निम्न तरीके हैं:
- वेबसाइट पर जाएँ: पहले आधिकारिक वेबसाइट bhulekh.uk.gov.in पर जाएँ।
- “Public ROR” पर क्लिक करें: मुख्य पृष्ठ पर स्थित “Public ROR” लिंक पर क्लिक करें।
- जिला, तहसील और गाँव का चयन करें: अपनी भूमि के स्थान के अनुसार जिला, तहसील और गाँव चुनें।
- खोज विधि चुनें: खोज के लिए खसरा/गाटा नंबर, खाता नंबर, रजिस्ट्री नंबर, म्यूटेशन तिथि, विक्रेता का नाम, खरीदार का नाम या खाता धारक का नाम में से कोई एक विकल्प चुनें।
- जानकारी प्राप्त करें: चयनित विवरण के आधार पर भूमि रिकॉर्ड की जानकारी प्रदर्शित होगी। जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
Bhulekh Uttarakhand पर उपलब्ध जानकारी
भूलेख उत्तराखंड (bhukhand UK)पोर्टल पर निम्नलिखित जानकारियाँ उपलब्ध हैं:
- खसरा/गाटा नंबर: भूमि के व्यक्तिगत पहचान संख्या की जानकारी।
- खतौनी: किसी व्यक्ति या परिवार के भूमि स्वामित्व का विवरण।
- जमाबंदी (ROR): भूमि के स्वामित्व, अधिकारों और देनदारियों का रिकॉर्ड।
- भू-नक्शा: भूमि की सीमाओं और स्थिति का मानचित्र।
- म्यूटेशन स्थिति: भूमि के स्वामित्व में परिवर्तन की जानकारी।
- स्वामित्व स्थिति: भूमि के वर्तमान स्वामी का विवरण।
महत्वपूर्ण नोट:
यदि आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी या म्यूटेशन रिकॉर्ड देखना चाहते हैं, तो आपको bhulekh uk gov in login करना होगा। जिसके लिए यूज़र आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होती है।
UK Bhulekh RoR (Record of Rights) की प्रमाणित प्रति प्राप्त करना
ऑनलाइन उपलब्ध भूमि विवरण केवल सूचना के लिए होते हैं, कानूनी रूप से मान्य नहीं। प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए:
- कार्यालय जाएँ: नजदीकी तहसील भूमि रिकॉर्ड कार्यालय जाएँ।
- आवश्यक दस्तावेज़: पहचान पत्र और दस्तावेज़ प्रस्तुत करें।
- फीस अदा करें: ₹15 पहले पृष्ठ के लिए, ₹5 प्रत्येक अतिरिक्त पृष्ठ पर।
- प्रमाणित प्रति प्राप्त करें: रिकॉर्ड सत्यापन के बाद प्रमाणित प्रति दी जाती है।
Benefits of UK Bhulekh Portal- भूलेख उत्तराखंड पोर्टल की विशेषताएँ
Devbhumi Uttarakhand की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
- सभी जिलों की भूमि जानकारी: इस पोर्टल पर सभी (Devbhoomi Bhulekh) जिलों की जानकारी उपलब्ध है, जैसे, भूलेख उत्तराखंड देहरादून या भूलेख उत्तराखंड हरिद्वार आदि।
- डिजिटलीकरण और पारदर्शिता: पोर्टल के माध्यम से भूमि अभिलेखों (UK Bhulekh) का डिजिटलीकरण किया गया है ।जिससे नागरिकों को उनकी भूमि की जानकारी आसानी से उपलब्ध होती है। इससे सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार में कमी आई है।
- म्यूटेशन की ऑनलाइन सुविधा: नागरिक अब अपने भूमि के म्यूटेशन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं, जिससे भूमि के स्वामित्व में बदलाव की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होती है।
- भू-नक्शा और खसरा/खतौनी की जानकारी: पोर्टल पर नागरिक अपने भूमि का भू-नक्शा और खसरा/खतौनी (Khata Khatauni Uttarakhand) की जानकारी देख सकते हैं, जो भूमि की स्थिति और स्वामित्व की पुष्टि करने में सहायक है।
- मोबाइल एप्लिकेशन: उत्तराखंड सरकार ने ‘भूलेख उत्तराखंड‘ नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया है। जिससे नागरिक अपने स्मार्टफोन के माध्यम से भूमि अभिलेखों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- सरल लॉगिन प्रक्रिया: उपयोगकर्ता अपनी निजी जानकारी देखने के लिए bhulekh uk gov in login कर सकते हैं।
- खसरा-खतौनी देखना हुआ आसान: अब केवल गाँव और खाता संख्या डालकर कोई भी Khata Khatauni Uttarakhand विवरण देख सकता है।
Uttrakhand Bhulekh Land Map (भू-नक्शा) कैसे देखें?
UK भूलेख पोर्टल पर न केवल खतौनी बल्कि भूमि का नक्शा भी उपलब्ध है, जो इस प्रकार हैं:
- पोर्टल पर “भू-नक्शा” विकल्प पर क्लिक करें।
- जिले, तहसील, और गाँव का चयन करें।
- खसरा संख्या डालें।
- भू-नक्शा स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे PDF में डाउनलोड भी किया जा सकता है।
- यह सुविधा किसानों और ज़मीन खरीदने वाले नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी हैI क्योंकि इससे भूमि की भौगोलिक स्थिति स्पष्ट होती है।
सामान्य प्रश्न
आधिकारिक पोर्टल www bhulekh uk gov in पर जाएं और आवश्यक जानकारी जैसे, खसरा, खतौनी इत्यादि प्राप्त करें।
पोर्टल पर जानकारी देखने के लिए कोई शुल्क नहीं है, परंतु प्रमाणित प्रति के लिए नाममात्र शुल्क लगता हैI
ऑनलाइन जानकारी केवल देखने के लिए होती है। कानूनी दस्तावेज के लिए प्रमाणित प्रति तहसील से प्राप्त करनी होती हैI