Lakhpati Didi Yojana: लखपति दीदी योजना, महिलाएं पाएं ₹5 लाख का लोन

लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) सरकार  महिलाओं को  बिना ब्याज के ₹5 लाख रुपये तक का ऋण (Loan देती है, जिसके लिए कुछ शर्तें निर्धारित हैं।

भारतीय सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके आर्थिक उन्नति के लिए कई योजनाएँ बनाई गई हैं। ऐसी ही एक योजना लखपति दीदी योजना है। यह योजना महिलाओं को उनके आर्थिक स्तर को सुधारने और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। आइये इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

Lakhpati Didi Yojana Kya Hai?

Lakhpati Didi Yojana योजना स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं के लिए चलाई गई योजना है। इसके जरिए स्त्रियों की आय वृद्धि में सहायता की जाएगी तथा  स्वरोजगार के लिए अवसर प्रदान  किया जाएगा। उन्हें स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के द्वारा प्रशिक्षण (training) दी जाएगीI एवं  खुद का व्यवसाय (business ) शुरू करने के लिए बिना ब्याज के 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का ऋण (loan)दिया जाएगा।  इस योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना से जोड़ना है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार विविध आजीविकाओं और परिपालन के लिए अलग अलग क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दे रही है। 

लखपति दीदी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Lakhpati Didi Yojana online apply)

लखपति दीदी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Lakhpati Didi Yojana online apply)

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों के द्वारा ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है:

ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट lakhpatididi.gov.in पर जाएं। वहाँ योजना से संबंधित सभी जानकारी और आवेदन लिंक प्राप्त होंगे।

आवेदन पत्र भरें

 वेबसाइट पर आवेदन पत्र मिलेगा, जिसे आपको भरना होगा। इसके अलावा, आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, परिवार की स्थिति, शिक्षा, और रोजगार से संबंधित जानकारी दें ।

दस्तावेज़ अपलोड करें

आवेदन पत्र के साथ मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें, जैसे आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र इत्यादि।

आवेदन की पुष्टि करें

सभी विवरण भरने के बाद, आवेदन की पुष्टि करें। फिर आवेदन सबमिट करने के बाद आपको एक पंजीकरण संख्या दी जाएगी, जिसका उपयोग आप भविष्य में अपने आवेदन की स्थिति जांचने के लिए कर सकते हैं।

समय सीमा का ध्यान रखें

आवेदन के लिए निश्चित समय सीमा होती है, इसलिए समय रहते आवेदन करना आवश्यक है।

लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Scheme) की पात्रता

Lakhpati Didi Scheme प्राप्त करने हेतु पत्रता को नीचे देखें:

  • इस योजना के लिए आवेदन केवल महिलाएं कर सकती हैं।
  • महिला को सम्बंधित राज्य की निवासी होना आवश्यक है। 
  • स्त्री की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए। 
  • आवेदिका का  स्वयं सहयता समूह (SHG) से जुड़ा होना चाहिए। जिनकी वार्षिक घरेलू आय रु 1 लाख से अधिक हो I
  • परिवार की सालाना आय रु 3 लाख से काम होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो।               

लखपति दीदी योजना के लाभ (Benefits Of Lakhpati Didi Yojana)

Lakhpati Didi Scheme के कई लाभ हैं जो कि इस प्रकार हैं:

  1. महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए सहायक, साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है।
  2. महिलाओं को स्वयं की अर्जित करने में सहायक।
  3. महिलाओं को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, और विपणन (Marketing) की सुविधा।
  4. स्त्रियों का आर्थिक, समाजिक विकास तथा सम्मान प्राप्त करना।
  5. महिला उद्यमियों को बढ़ावा I  

लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ Important Documents For Lakhpati Didi Yojana

लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण-पत्र
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

Lakhpati Didi Yojana 2025 की प्रमुख विशेषताएं

इस योजना की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार है 

विशेषताविवरण 
लक्ष्यमहिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर बनाना 
लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं
आयु सीमा18 से 60 वर्ष 
शैक्षिक योग्यतान्यूनतम 8वीं कक्षा पास 
प्रशिक्षण महिलाओं को विभिन्न व्यवसायों जैसे हैंडमेड उत्पाद, कृषि उत्पाद, छोटे व्यवसाय आदि के लिए प्रशिक्षण देना 
आर्थिक सहायतामहिलाओं को रु 5 लाख तक ब्याज मुक्त लोन प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन आवेदन (Online Apply)
मुख्य उद्देश्यमहिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना
लाभमहिलाओं को रोजगार, आत्मनिर्भरता, और आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कराना
ग्रामीण महिलाओं को प्राथमिकतामुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को इस योजना के तहत प्राथमिकता देना

FAQs : Lakhpati Didi Yojana

लखपति दीदी योजना क्या है?

यह एक सरकारी योजना है जिसके तहत स्वयं सहायता समूह में जुडी हुई स्त्रियों को सरकार स्वरोजगार हेतु 1 से 5 लाख रूपए तक का ब्याजमुक्त ऋण (loan) प्रदान करती है I

महिला Lakhpati Didi Scheme के क्या लाभ हैं?

इसके अंतर्गत  महिलाओं को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, साथ ही साथ विपणन (Marketing) की सुविधा मिलती है। जो उनके स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण में सहयता प्रदान करता है।

Lakhpati दीदी योजना में कितने पैसे मिलते हैं?

लखपति दीदी योजना में रू 5 लाख तक का बिना ब्याज के लोन मिलता है।

लखपति दीदी लोन कैसे लें सकते हैं?

दीदी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ दस्तावेजों का होना अनिवार्य  है। जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि।

लखपति दीदी के लिए कौन पात्र है?

लखपति दीदी के लिए केवल स्वयं सहायता समूह में जुडी हुई महिलाएं पात्र हैं, इसके अतिरिक्त परिवार की किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी न हो।

Leave a Comment

Updates On WhatsApp